Electricity Bill Fraud: बिजली बिल के नाम पर लोगों को ठग रहे जालसाज, ऐसे मैसेज से रहें सावधान

Electricity Bill Fraud: बिजली उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि एक फर्जी मैसेज घूम रहा है, जिसमें बिजली मंत्रालय के लेटरहेड पर एक विशेष फोन नंबर लिखा गया है। इन दिनों जालसाज बिजली के नाम पर लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उनकी पर्सनल डिटेल्स मांगने की कोशिश कर रहे हैं।

Electricity Bill Fraud: डिजिटल के इस दौर में हमारी लाइफ बेहद ही आसान हो गई है। हम स्मार्टफोन पर बस कुछ क्लिक में ही पैसे ट्रांसफर से लेकर, बिजली और पानी बिल भरने समेत तमाम काम निपटा सकते हैं। लेकिन डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों जालसाज बिजली के नाम पर लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उनकी पर्सनल डिटेल्स मांगने की कोशिश कर रहे हैं।

Electricity bill fraud

मैसेज में क्या लिखा है

बिजली उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि एक फर्जी मैसेज घूम रहा है, जिसमें बिजली मंत्रालय के लेटरहेड पर एक विशेष फोन नंबर लिखा गया है। इस लेटरहेड पर लिखा गया है कि बिजली यूजर्स को एक निश्चित समय तक बिजली बिल का भुगतान करना है। वरना उनकी बिजली काट दी जाएगी। लेकिन यह बिल्कुल फर्जी है और अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे, तो कई तरह की गलतियां लेटरहेड पर लिखे मैसेज में दिख जाएगा। सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस फर्जी मैसेज को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

End of Feed