Best Eid Images: ईद पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत तस्वीरें, Free में हो जाएंगी डाउनलोड

Download Free Eid Images, Stickers, Emoji: भारत में शनिवार, 22 अप्रैल को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। भारत में इस त्योहार को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, अरब देशों में 21 अप्रैल को ही ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में 22 अप्रैल को मनाया जाएगा ईद का त्योहार
  • ईद के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ईद की मुबारक
  • इंटरनेट पर फ्री में डाउनलोड की जा सकती हैं सैकड़ों तस्वीरें

How to Download Free Eid Images, Stickers, Emoji: दुनिया के तमाम अरब देशों में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि, भारत में शनिवार 22 अप्रैल को ईद उल फितर मनाया जाएगा। हमारे देश में ईद उल फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाई देते हैं। आमतौर पर लोग अपने पूरे परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कोई जरूरी काम की वजह से घर नहीं पहुंच पाता। ऐसे में आप परिवार से दूर रहे लोगों को इंटरनेट पर उपलब्ध बेहतरीन फोटोज भेज कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

eid, eid ul fitr, free eid images, download eid images, eid date

भारत में शनिवार 22 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

इंटरनेट से फोटो डाउनलोड करते समय इस बात का रखें खास ध्यान

दरअसल, इंटरनेट पर ईद से जुड़ी हजारों तस्वीरें, इमोजी, स्टिकर मिल जाएंगे। लेकिन इनमें से ज्यादातर तस्वीरें कॉपीराइटेड होती हैं। ऐसे में अगर इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा सकता है तो उस तस्वीर का क्रिएटर कॉपीराइट कानून के तहत शिकायत भी दर्ज करा सकता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप इंटरनेट से कोई फोटो, स्टिकर या इमोजी डाउनलोड करें तो वह कॉपीराइटेड न हो।

End of Feed