क्या आपके पास हैं दो क्रेडिट कार्ड? आपको मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कैसे

Credit Card Benefits: तेजी से बदलते दौर में क्रेडिट कार्ड का चलन भी बढ़ा है। कई लोग एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं। दो क्रेडिट कार्ड रखना एक समझदारी भरी रणनीति मानी जा सकती है। हाल के महीनों में देश में क्रेडिट कार्ड खर्च में तेजी से वृद्धि हुई है, ऐसे में दो कार्ड रखना कितना फायदेमंद है आइए जानते हैं।

Credit Card Benefits: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2025 में देश में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च ₹1.93 लाख करोड़ रहा, जो जून 2025 में ₹1.83 लाख करोड़ था यानी करीब 6% की वृद्धि हुई। वहीं जुलाई 2024 में यह आंकड़ा ₹1.72 लाख करोड़ था, जिससे सालाना 12% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ते खर्च के बीच, दो क्रेडिट कार्ड रखने के कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

credit card spending, credit card usage India, benefits of two credit cards (1)

क्रेडिट कार्ड के फायदे (तस्वीर-istock)

Credit Card Benefits: बेहतर रिवार्ड्स

दो क्रेडिट कार्ड होने से आप एक कार्ड का उपयोग ग्रॉसरी और रोजमर्रा की खरीदारी में कर सकते हैं, जो कैशबैक देता है, और दूसरे कार्ड का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग, यात्रा, या अन्य विशेष खर्चों के लिए कर सकते हैं। इससे ज्यादा रिवार्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं और फायदे अधिकतम हो सकते हैं।

End of Feed