Digi Yatra Facility: 9 और एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा शुरू

Digi Yatra Facility: देश में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व वाले नौ और हवाई अड्डों पर शुक्रवार को डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत की।

Digi Yatra Facility: भारत के विमानन क्षेत्र के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कहा है कि डिजीयात्रा सुविधा, जो यात्रियों की निर्बाध आवाजाही के लिए चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग करती है। इसे नौ और एयरपोर्ट्स तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने देश में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व वाले नौ और हवाई अड्डों पर शुक्रवार को डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत की।

digiYatra, Indore Airport

इंदौर एयरपोर्ट पर डिजियात्रा सुविधा शुरू

एक अधिकारी ने बताया कि इन हवाई अड्डों में विशाखापत्तनम, पटना, रायपुर, भुवनेश्वर, गोवा (डाबोलिम), इंदौर, रांची, कोयम्बटूर और बागडोगरा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नायडू ने विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम में इस सुविधा का आरंभ किया। आठ अन्य हवाई अड्डों पर ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा को शुरू किया गया।

End of Feed