यूटिलिटी

APY: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी 10 हजार रुपये की पेंशन, इस सरकारी स्कीम में करें निवेश

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 7, 2024, 02:03 PM IST

Atal Pension Yojana: आप इस स्कीम में हर महीने एक छोटी राशि जमाकर रिटायरमेंट के बाद की अपनी लाइफ को आर्थिक रूप से सिक्योर कर सकते हैं। आमतौर पर पेंशन ही बुढ़ापे में सहरा होती है। इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना होना चाहिए

Image

Atal Pension Yojana calculator

Photo : iStock

Atal Pension Yojana: अगर कोई केंद्र सरकार की पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना में निवेश करता है, तो वो रिटायरमेंट के बाद आसानी से 5000 रुपये की पेंशन हर महीने हासिल कर सकता है। आप इस स्कीम में हर महीने एक छोटी राशि जमाकर रिटायरमेंट के बाद की अपनी लाइफ को आर्थिक रूप से सिक्योर कर सकते हैं। आमतौर पर पेंशन ही बुढ़ापे में सहरा होती है। लेकिन इसके लिए आपको समय से निवेश की शुरुआत करनी होगी। यह एक सरकारी पेंशन स्कीम में है। इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों ही निवेश कर हर महीने 10 हजार रुपये तक ही पेंशन उठा सकते हैं।

कौन कर सकता है निवेश

अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए 18 से 40 साल की उम्र निर्धारित की गई है। इस स्कीम के जरिए पेंशना पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद जैसे ही आपकी उम्र 60 साल होगी, तो आपको पेंशन मिलने की शुरुआत हो जाएगी। इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना होना चाहिए।

5,000 रुपये मंथली पेंशन के लिए निवेश

अगर कोई 18 साल की उम्र में निवेश शुरू करता है और रिटायरमेंट के बाद 5,000 रुपये की पेंशन चाहता है, तो व्यक्ति को 60 साल का होने तक हर महीने न्यूनतम 210 रुपये का निवेश करना होगा। लेकिन, अगर कोई 20 साल की उम्र में निवेश करना शुरू करता है, तो उसे हर महीने 248 रुपये का निवेश करना होगा।

अगर कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आयु में निवेश शुरू करता है, तो, न्यूनतम मासिक निवेश 376 रुपये होगा। 30 वर्ष की आयु में, न्यूनतम मासिक निवेश 577 रुपये होगा। यदि कोई व्यक्ति 35 वर्ष की आयु में निवेश करना शुरू करता है, तो उसे हर महीने 902 रुपये निवेश करना होगा।

कितनी करनी होगी बचत

अगर आपकी उम्र 25 साल है, आप इस स्कीम में हर महीने 376 रुपये निवेश कर 5000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। यानी इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको हर रोज सिर्फ 12 रुपये की बचत करनी होगी। 60 साल की उम्र पूरी होने पर 1,000, 2,000, 4,000 या 5,000 रुपये की पेंशन हर महीने हासिल कर सकते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article