Aadhaar, PAN, पासपोर्ट और बैंक अकाउंट में नाम अलग-अलग तो नहीं? हो सकती है बड़ी परेशानी

Different Name in Government Documents: क्या आपके डॉक्यूमेंट्स में भी आपका नाम एक जैसा नहीं है। यानी नाम में एकरूपता नहीं है। अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

Different Name in Government Documents: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड, पासपोर्ट और बैंक अकाउंट जैसे दस्तावेज किसी भी व्यक्ति की पहचान और फाइनेंशियल एक्टिविटीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लेकिन कई लोगों के दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, सरनेम, मिडिल नेम या नाम का क्रम अलग-अलग दर्ज होता है। यह छोटी सी गलती भविष्य में कई बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। अलग-अलग डॉक्यूमेंट में अलग-अलग नाम होने से कौन-सी परेशानी आ सकती है आइए जानते हैं-

Different Name in Government Documents

Different Name in Government Documents (AI Generated Image)

PAN और Aadhaar लिंक करने में आ सकती है दिक्कत

UIDAI के अनुसार आधार को पैन से लिंक करने के लिए दोनों दस्तावेजों में दर्ज जानकारियों नाम, लिंग और जन्म तिथि का मेल होना चाहिए। अगर किसी स्थिति में आधार में दर्ज नाम और पैन में दर्ज नाम पूरी तरह अलग हैं तो आधार-पैन लिंकिंग प्रक्रिया असफल हो जाएगी। ऐसी स्थिति में करदाता को आधार या पैन में से किसी एक के रिकॉर्ड में नाम को सही और एक जैसा करवाने के लिए अपडेट करना होगा। छोटे-मोटे अंतर की स्थिति में OTP आधारित सत्यापन संभव हो सकता है, लेकिन नाम पूरी तरह अलग होने पर लिंकिंग नहीं हो पाती।

End of Feed