यूटिलिटी

टोल टैक्स का भारी खर्च कर रहा है परेशान? FASTag Monthly Local Pass से ऐसे बचेंगे पैसे

अगर आप भी रोजाना किसी एक टोल प्लाजा से अपने काम के लिए गुजरते हैं तो आपको फास्टैग मंथली लोकल पास बनवा लेना चाहिए। इससे आपके पैसे औऱ समय दोनों की बचत होगी।

Image

FASTag Monthly Pass (AI Generated Image)

अगर आप रोजाना ऑफिस या किसी दूसरे काम के लिए एक ही टोल प्लाजा से आते-जाते हैं, तो हर बार टोल शुल्क देना आपके खर्च को बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए FASTag Monthly Local Pass की सुविधा उपलब्ध है। इस पास के साथ समय और पैसे दोनों की बचत हो सकती है।

क्या है FASTag Monthly Local Pass?

फास्टैग मंथली लोकल पास (FASTag Monthly Local Pass) एक विशेष सुविधा है, जो उन वाहन चालकों के लिए बनाई गई है जो रोजाना या बार-बार किसी एक निश्चित टोल प्लाजा का इस्तेमाल करते हैं। इस पास के तहत वाहन मालिक को हर बार टोल शुल्क नहीं देना पड़ता, बल्कि एक तय शुल्क देकर एक महीने तक निर्धारित टोल प्लाजा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुविधा मौजूदा फास्टैग पर ही सक्रिय की जाती है, इसके लिए नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होती।

किन लोगों के लिए है फायदेमंद

फास्टैग मंथली लोकल पास विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो रोजाना एक ही टोल प्लाजा से गुजरते हैं। इसमें ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारी, औद्योगिक क्षेत्रों या शहर के बाहरी इलाकों में काम करने वाले लोग, किसी टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासी तथा टैक्सी, कैब और अन्य स्थानीय परिवहन सेवाओं से जुड़े वाहन चालक शामिल हैं। ऐसे उपयोगकर्ताओं को बार-बार टोल शुल्क चुकाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और किफायती बन जाती है।

ऑनलाइन ऐसे बनवाएं FASTag Monthly Pass?

फास्टैग मंथली पास को ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिया गया प्रॉसेस फॉलो कर सकते हैं-

  • IHMCL या संबंधित FASTag पोर्टल पर जाएं।
  • यहां पर Buy Monthly Pass विकल्प चुनें।
  • संबंधित टोल प्लाजा का चयन करें।
  • अपना FASTag Tag ID या वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) दर्ज करें।
  • उपलब्ध पास योजना चुनें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद पास सक्रिय हो जाएगा और रसीद प्राप्त होगी।

ऑफलाइन भी मिलती है सुविधा

अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं, तो संबंधित टोल प्लाजा या उस टोल प्लाजा के अधिग्रहण बैंक (Acquiring Bank) के POS केंद्र पर जाकर भी मंथली पास बनवा सकते हैं। यहां आवश्यक जानकारी देने और शुल्क जमा करने के बाद पास सक्रिय किया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article