Expiry Date और Best Before में क्या अंतर है? सामान खरीदते समय आप न कर बैठें ये गलती

किसी सामान को इस्तेमाल करने को लेकर क्या आप भी एक्सपायरी डेट और बेस्ट बिफोर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर हां तो आपको इन दोनों टर्म्स के बीच ही अंतर समझा रहे हैं।

Difference Between Expiry Date and Best Before: बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदते समय ज्यादातर लोग उसकी कीमत, ब्रांड और पैकेट पर लिखी तारीख जरूर देखते हैं। हालांकि, बहुत से लोग Expiry Date और Best Before को एक ही समझ लेते हैं। जबकि इन दोनों का मतलब अलग-अलग होता है। अगर आप भी अब तक इन दोनों तारीखों को एक जैसा मानते आए हैं, तो इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है। इससे आप खाने-पीने की चीजों को लेकर सही फैसला ले सकेंगे-

Expiry Date VS Best Before

एक्सपायरी डेट और बेस्ट बिफोर में क्या अंतर? (AI Generated Image)

क्या होती है Expiry Date?

Expiry Date का मतलब किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख से है। इस तारीख के बाद कंपनी उस प्रोडक्ट की सुरक्षा और क्वालिटी की गारंटी नहीं देती। खासकर खाने-पीने की चीजों के मामले में एक्सपायरी डेट निकलने के बाद उनका इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता।

End of Feed