आधार का अपॉइंटमेंट बुक करके भी नहीं जा पाए? जानें कैसे करें रीशेड्यूल या कैंसिल

आधार कार्ड अपडेट या नए नामांकन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद किसी कारणवश न जा पाने पर घबराएं नहीं। जानिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पोर्टल से अपने स्लॉट को रीशेड्यूल या कैंसिल करने का आसान तरीका।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश भर में आधार केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइनों से मुक्ति दिलाने और लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इसके जरिए लोग अपनी सुविधानुसार किसी भी निकटतम आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए तारीख और समय का स्लॉट बुक कर सकते हैं। हालांकि, कई बार इमरजेंसी, दफ्तर के काम या निजी कारणों से व्यक्ति तय समय पर आधार केंद्र नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में कई लोगों को लगता है कि उनकी अपॉइंटमेंट रद्द हो गई या फीस बेकार हो गई, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Aadhar Card Update

आधार का अपॉइंटमेंट बुक करके भी नहीं जा पाए?

अगर मिस हो गई अपॉइंटमेंट तो क्या करें?

UIDAI के नियमों के अनुसार, यदि आप बुक किए गए स्लॉट पर आधार केंद्र नहीं जा पाते हैं, तो आपके पास अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल (Reschedule) या कैंसिल (Cancel) करने की पूरी आजादी होती है। आप अपने अपॉइंटमेंट की तारीख और समय को आगे बढ़ा सकते हैं ताकि आपको दोबारा नया फॉर्म न भरना पड़े। इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 'Book an Appointment' वाले सेक्शन में अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

End of Feed