Delhi To Mahakaleshwar Ujjain: कम बजट में करें महाकाल के दर्शन, मात्र इतने घंटे में पहुंचें दिल्ली से उज्जैन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 09:40 PM IST

Delhi To Mahakaleshwar Ujjain By Train, Bus, Flight: नये साल पर यदि आप महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग का विकल्प मौजूद है। बता दें दिल्ली से महाकाल कॉरिडोर की दूरी मात्र 800 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के जरिए आप मात्र 12 से 14 घंटे में पहुंच सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकाल को उज्जैन का महाराजा कहा जाता है।
  • मान्यता है कि महादेव यहां साक्षात वास करते हैं।
  • सड़क मार्ग के जरिए आप 12 से 14 घंटे में महाकाल कॉरिडोर पहुंच सकते हैं।

Delhi To Mahakaleshwar Ujjain By Train, Bus, Flight: काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का। यूं तो महादेव अत्यंत सौम्य स्वभाव के हैं, लेकिन शिव का यह स्वरूप अत्यंत रुद्र है। महाकाल Mahakal को उज्जैन Ujjain का महाराजा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करना बेहद जरूरी है। यहां हर साल सावन के महीने में महादेव की सवारी निकाली (Mahakaleshwar Mandir) जाती है। मान्यता है कि इस दिन महाकाल पालकी में बैठकर उज्जैन के भ्रमण पर निकलते हैं। बता दें पुराणों में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी।

Delhi to Mahakaleshwar Ujjain

दिल्ली से महाकालेश्वर उज्जैन कैसे पहुंचें

शिप्रा नदी के तट पर स्थित उज्जैन को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। मान्यता है कि महादेव यहां साक्षात वास करते हैं। 12 ज्योर्तिलिंगों में उज्जैन का यह ज्योर्तिलिंग एकमात्र ऐसा ज्योर्तिलिंग है, जो दक्षिणमुखी है। पौराणिक ग्रंथों की मानें तो दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं इसलिए महादेव के इस मंदिर को महाकाल (Delhi To Mahakaleshwar Ujjai Train) कहा जाता है।

End of Feed