Lok Adalat: आज दिल्ली में लगेगी सबसे बड़ी लोक अदालत, चालान माफ करवाने का शानदार मौका

Lok Adalat Delhi Today 14 February 2026: 14 फरवरी को लोक अदालत राजधानी के विभिन्न कोर्ट परिसरों में आयोजित की जाएगी। इनमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट शामिल हैं। संबंधित वाहन चालकों को अपने केस के अनुसार निर्धारित कोर्ट परिसर में उपस्थित होना होगा।

Lok Adalat Delhi Today 14 February 2026: आज देश की राजधानी नई दिल्ली में सबसे बड़ी लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही बताया था कि 14 फरवरी 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में लंबित ट्रैफिक चालान से परेशान वाहन चालकों के लिए आज बड़ी राहत का मौका आने है। आज की इस लोक अदालत के जरिए लोग अपने बकाया चालानों का निपटारा कम जुर्माने में कर सकते हैं। कई मामलों में 20% से लेकर 50% तक की राहत मिलना संभव है।

Delhi Lok Adalat February 14, 2026

Delhi Lok Adalat February 14, 2026

किन जगहों पर लगेगी लोक अदालत?

14 फरवरी को लोक अदालत राजधानी के विभिन्न कोर्ट परिसरों में आयोजित की जाएगी। इनमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट शामिल हैं। संबंधित वाहन चालकों को अपने केस के अनुसार निर्धारित कोर्ट परिसर में उपस्थित होना होगा।

End of Feed