Aadhaar Update Deadline: आखिरी मौका, इस दिन के बाद फ्री में नहीं कर पाएंगे आधार अपडेट, देना होगा इतना पैसा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 10, 2024, 05:36 PM IST

Aadhaar Update Deadline: IDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आधार की नियामक संस्था ने मुफ्त आधार अपडेट के लिए 14 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है। आप आसानी से अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar Update Deadline: आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। अगर आपको अपने आधार में नाम, पता या कोई अन्य डिटेल्स अपडेट करवानी है, तो जल्द करवा लीजिए। 14 जून 2024 तक आधार को अपडेट करवाने के लिए पैसा नहीं देना होगा। इसके बाद से आपको शुल्क देना पड़ेगा। मुफ्त में आधार अपडेट करने की सेवा अब जल्द ही बंद होने वाली है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी कर दिया है, ताकी इसके जरिए होने वाले धोखाधड़ी को रोका जा सके।

Aadhaar Card

आखिरी तारीख

फ्री में आधार को अपडेट करवाने की डेडलाइन 14 जून 2024 है। पहले यह डेडलाइन 14 मार्च थी फिर UADAI ने इसे बढ़ाकर 14 जून कर दिया। आपको बता दें कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है।

End of Feed