AI की मदद से हो रही साइबर ठगी, PNB ने ग्राहकों को किया अलर्ट, भूलकर भी ना करें ये काम

PNB ने AI वॉइस क्लोनिंग, डीपफेक और फिशिंग से होने वाली साइबर ठगी को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से होने वाली साइबर धोखाधड़ी को लेकर अपने ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने चेतावनी दी है कि ठग अब आवाज की नकल करने, डीपफेक वीडियो बनाने और फर्जी मैसेज भेजने जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी अनजान कॉल, ईमेल या मैसेज पर तुरंत भरोसा करना आपकी मेहनत की कमाई के लिए खतरा बन सकता है।

PNB ALERT

परिवार और दोस्तों की आवाज में भी आ सकता है फोन

परिवार और दोस्तों की आवाज में भी आ सकता है फोन

PNB ने PTI/भाषा को बताया कि साइबर अपराधी अब ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनकी ठगी असली लगती है। वे AI की मदद से परिवार के सदस्यों, दोस्तों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति की आवाज की नकल कर सकते हैं। इसके बाद किसी दुर्घटना, परेशानी या दूसरी आपात स्थिति का हवाला देकर तुरंत पैसे भेजने के लिए कह सकते हैं।

End of Feed