Oct 20, 2026
दुनिया के इतिहास में कई ऐसे खोजकर्ता और मानचित्रकार हुए हैं, जिनके काम ने भौगोलिक जानकारी को एक नया रूप दिया।
Credit: iStock
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किस यूरोपीय मानचित्रकार को वो मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है जिसमें नए खोजे गए महाद्वीप को अमेरिका नाम दिया गया था।
यह सवाल केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति शो में 1 करोड़ का एक प्रतियोगी से पूछा गया था।
Credit: Istock
अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
बता दें यहां हम मानचित्रकार मार्टिन वाल्डसीम्यूलर की बात कर रहे हैं।
मार्टिन वाल्डसीम्यूलर एक जर्मन भूगोलवेत्ता और मानचित्रकार थे।
उन्होंने वर्ष 1507 में दुनिया का एक महत्वपूर्ण मानचित्र तैयार किया था।
इस मानचित्र में पश्चिमी गोलार्ध के उस भूभाग को 'अमेरिका' नाम दिया गया, जिसे यूरोपीय लोग उस समय नई दुनिया के रूप में जानने लगे थे।
इस नाम का संबंध इतालवी खोजकर्ता अमेरिगो वेस्पूची (Amerigo Vespucci) से माना जाता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स