कैब में AC चलाने को लेकर बवाल: क्या ड्राइवर एसी चलाने से मना कर सकता है? Uber-Ola के नियम जानिए

Uber और Ola दोनों में इन-ऐप सपोर्ट सिस्टम मौजूद है। यात्री राइड के दौरान या खत्म होने के बाद “Help” या “Support” सेक्शन में जाकर “AC नहीं दिया गया” जैसी कैटेगरी चुन सकता है। यह शिकायत सीधे कंपनी तक जाती है, न कि किसी सरकारी विभाग के पास। जांच के बाद ड्राइवर को चेतावनी, रेटिंग कटौती या अकाउंट पर कार्रवाई हो सकती है।

कुछ दिन पहले ही दिल्ली का एक वीडियो हुआ था जिसने एक बार फिर ऐप-बेस्ड कैब में AC को लेकर यात्रियों और ड्राइवरों के अधिकार पर बहस छेड़ दी। वीडियो में एक कैब ड्राइवर यात्री को AC चालू करने से मना कर देता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि यात्री ने स्वेटर और कैप पहन रखी थी। ड्राइवर का तर्क था कि जब यात्री “गर्म कपड़ों” में है, तो उसे ठंडक की जरूरत ही नहीं है।

Can cab driver refuse to turn on ac

Can cab driver refuse to turn on ac/Photo-AI

यहां तक कि उसने यात्री को कपड़े उतारने की सलाह तक दे डाली। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार बहस शुरू हो गई, क्या AC चलाना ड्राइवर की मर्जी है या फिर यात्री का हक? आइए, इस पूरे मुद्दे को आसान सवाल-जवाब और नियमों के जरिए समझते हैं।

End of Feed