खुशहाल जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बेहद जरूरी है। हालांकि बीमारी कब आ जाए इसका कुछ पता नहीं। छोटी-मोटी बीमारियों तो यूं ही ठीक हो जाती है लेकिन अगर कोई बड़ी बीमारी हो तो उसके इलाज अच्छा खासा मोटा पैसा खर्च हो जाता है। ऐसे मुश्किल हालात में ज्यादा दिक्कत न हो इसके लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कई तरह के स्वास्थ्य के इलाज के लिए भी कई तरह की सुविधा देती है। आइए आपको केंद्र कर्मचारियो को दिए जाने वाले CGHS कार्ड ECHC कार्ड के बारे में बताते हैं।
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मियों को कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं देती है।
सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए केंद्र सरकार अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाएं चलाती है, ताकि इलाज का खर्च उनके लिए बोझ न बने। इनमें सबसे प्रमुख CGHS और ECHS हैं। दोनों योजनाएं अपने-अपने लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देती हैं, लेकिन इनके नियम और लाभ अलग हैं। आइए जानते हैं दोनों योजनाओं में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं।
क्या है CGHS योजना?
CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बनाई गई स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलती है। CGHS कार्डधारकों को ओपीडी उपचार, विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श, जरूरी दवाइयां, जांच, आपातकालीन इलाज और कुछ मामलों में कृत्रिम अंगों के खर्च की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं मिलती हैं। फिलहाल यह योजना देश के 72 शहरों में उपलब्ध है।
ECHS योजना किसके लिए है?
ECHS (एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) विशेष रूप से सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रित परिवार के लिए शुरू की गई है। यह योजना 1 अप्रैल 2003 से लागू है। इस योजना के तहत पूर्व सैनिकों को देशभर के 427 पॉलीक्लिनिक और सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को एक बार निर्धारित योगदान राशि जमा करनी होती है।
दोनों योजनाओं में क्या अंतर है?
CGHS मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए है, जबकि ECHS केवल पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बनाई गई है। CGHS में नियमित इलाज, दवाइयां, जांच और कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं ECHS कैशलेस इलाज और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य जरूरतों पर केंद्रित योजना है।किस योजना में ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं?
अगर दोनों योजनाओं की तुलना की जाए तो CGHS में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा अधिक व्यापक माना जाता है। इसमें इलाज, दवाइयों और विभिन्न मेडिकल सुविधाओं का लाभ ज्यादा मिलता है। वहीं ECHS पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य योजना है, जो उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराती है।
