CGHS के तहत महंगा हुआ इलाज, जान लें नए रेट और प्रोसेस

Central Government Health Services: केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीजीएचएस के तहत दी जाने वाली मेडिकल सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि इस स्कीम के तहत सिर्फ केंद्र सरकार की नौकरी करने वाले लोगों को ही सस्ती दरों पर कई तरह की मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार ने CGHS के तहत महंगा किया इलाज
  • CGHS में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलती हैं सुविधाएं
  • कर्मचारियों को सस्ती दरों पर मिलती हैं मेडिकल सुविधाएं

CGHS Package Price increases: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने CGHS (Central Government Health Services) के तहत सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली मेडिकल सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। बताते चलें कि केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को सस्ते दामों पर कई तरह के मेडिकल सर्विसेज दी जाती हैं। इस स्कीम में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और बीवी-बच्चे भी शामिल होते हैं।

CGHS, Hospital, OPD, IPD, ICU, medical, health care

हेल्थ केयर में बढ़ती लागत को देखते हुए केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

CGHS में केंद्रीय कर्मचारी सस्ती दरों पर करा सकते हैं इलाज

CGHS के तहत लाभार्थियों को सस्ते दाम पर अपना इलाज कराने के साथ-साथ हॉस्पिटल में बेड भी बुक कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत देशभर के तमाम सरकारी अस्पतालों, आयुष केंद्रों के साथ-साथ बड़े-बड़े प्राइवेट अस्पताल भी लिस्ट हैं। फिलहाल CGHS की सेवाएं देशभर के 79 शहरों में मिल रही हैं और इसमें अभी और कई शहरों को जोड़ा जा रहा है।

End of Feed