ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, SBI के बाद अब इस बैंक ने भी बढ़ाए चार्जेज

नए बदलावों का सबसे ज्यादा असर उन रेगुलर सेविंग अकाउंट होल्डर्स पर पड़ेगा, जो हर महीने ATM ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट का इस्तेमाल करते हैं। बैंक के अपने ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या 6 से घटकर 5 होने के कारण अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगने की संभावना बढ़ गई है।

अगर आपका अकाउंट केनरा बैंक (Canara Bank) में है और आप ATM से कैश निकालते हैं, बैलेंस चेक करते हैं या दूसरी ATM सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। Canara Bank ने 1 सितंबर 2026 से ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े चार्ज में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत रेगुलर सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए बैंक के अपने ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा घटा दी गई है। वहीं, फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कुछ ट्रांजैक्शन पर ज्यादा शुल्क देना होगा।

ATM CHARGES

दूसरे बैंक के ATM पर कितने फ्री ट्रांजैक्शन?

अब Canara Bank ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन

Canara Bank के रेगुलर सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स को अब बैंक के अपने ATM पर एक कैलेंडर महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। पहले यह सीमा 6 ट्रांजैक्शन की थी। इस लिमिट में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं।

End of Feed