Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की पढ़ाई व शादी की न लें टेंशन, मात्र 250 रुपये का निवेश कर भविष्य बनाएं उज्जवल

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 22, 2022, 06:40 AM IST

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब, श्रमिक व मध्यमवर्गीय परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई।
  • इस योजना का उद्देश्य बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है।
  • यहां आप मात्र 250 रुपये का निवेश कर बेटियों के लिए लाखों रुपये जमा कर सकते हैं।

Sukanya Samridhi Yojana Online Apply, Sukanya Interest Rate 2022-2023: मध्यमवर्गीय परिवारों में बेटी के जन्म से पहले ही माता पिता को उसके भविष्य को लेकर चिंता सताने लगती है। हर वक्त बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। यही कारण है कि लोग पहले से ही बचत करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आज की इस बढ़ती मुद्रास्फीति के दौर में महंगाई बचत को दीमक की तरह चाटती जा (Sukanya Samridhi Yojana Benefits) रही है। आय से अधिक खर्चा होने लगा है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 250 रुपये का निवेश कर अपनी बेटी के भविष्य को पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं। जी हां केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए (Sukanya Samridhi Yojana Interest Rate) किया है। इस स्कीम का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाना है तथा उनके शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करना है ताकि समाज में बेटियों के प्रति लोगों का नजरिया बदल सके।

Sukanya Samriddhi Yojana

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना, जानें कैसे उठाएं लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए आपको बेटी के जन्म के 10 साल के भीतर खाता खुलवाना होगा। यहां आपको सबसे पहले कम से कम 250 रुपये जमा करना होगा। वहीं खाता खुलने के बाद आपको अगले 15 साल तक निवेश करना होगा। यहां आप सालभर में कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

End of Feed