Bharat Brand Chana Dal: भारत ब्रॉन्ड चना दाल को खूब पसंद कर रहे ग्राहक, चार महीने में ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Bharat Brand Chana Dal: उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि किफायती होने के कारण इस दाल को उपभोक्ता काफी पसंद कर रहे हैं। बाजार में उतारे जाने के बाद से लगभग 2.28 लाख टन भारत ब्रॉन्ड चना दाल बेची जा चुकी है।

Bharat Brand Chana Dal: भारत ब्रॉन्ड के तहत खुदरा बाजार में बेची जा रही चना दाल घरेलू ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रॉन्ड बनकर उभरी है। इसने बाजार में उतारे जाने के चार महीनों में ही एक-चौथाई बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि किफायती होने के कारण इस दाल को उपभोक्ता काफी पसंद कर रहे हैं। अक्टूबर में जारी की गई भारत-ब्रॉन्ड ‘चना दाल’ की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि अन्य ब्रॉन्ड की दाल लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम है।

bharat Brand Daal

महीने में कितनी खपत

रोहित कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया इतनी अच्छी रही है कि देश में परिवारों के बीच सभी ब्रॉन्ड वाली चना दाल की 1.8 लाख टन मासिक खपत में से एक-चौथाई ‘भारत’ ब्रॉन्ड वाली चना दाल है। उन्होंने कहा कि बाजार में उतारे जाने के बाद से लगभग 2.28 लाख टन भारत ब्रॉन्ड चना दाल बेची जा चुकी है। शुरुआत में इसकी बिक्री 100 खुदरा केंद्रों के जरिये की गई और अब 21 राज्यों के 139 शहरों में मौजूद 13,000 केंद्रों से इसकी बिक्री की जा रही है।

End of Feed