मौसम खराब होने पर TV और Radio पर चलता प्रोग्राम रोककर दी जाएगी चेतावनी, NDMA ने बनाया पूरा प्लान

Weather Alert: देश में जल्द ही टीवी स्क्रीन पर खराब मौसम के बारे में चेतावनी संदेश प्रसारित किए जाएंगे और लोगों को सतर्क करने के लिए रेडियो पर गानों को बीच में ही रोककर चेतावनी दी जाएगी। एनडीएमए ने भारी बारिश, गरज के साथ बारिश और लू की जानकारी के लिए मोबाइल फोन पर संदेश (टेक्स्ट मैसेज) भेजना शुरू कर दिया है।

Weather Alert: देश में जल्द ही टीवी स्क्रीन पर खराब मौसम के बारे में चेतावनी संदेश प्रसारित किए जाएंगे और लोगों को सतर्क करने के लिए रेडियो पर गानों को बीच में ही रोककर चेतावनी दी जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने भारी बारिश, गरज के साथ बारिश और लू के बारे में अहम सूचनाएं प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन पर संदेश (टेक्स्ट मैसेज) भेजना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, NDMA का प्लान है कि अब टेलीविजन, रेडियो और संचार के अन्य माध्यमों पर भी मौसम को लेकर चेतावनी दी जाए ताकि लोगों को तत्काल सूचना मिले और खराब मौसम से निपटने के लिए वे तैयार रहें।

NDMA, Weather, weather alert, bad weather warning

रेडियो पर गानों को बीच में ही रोककर चेतावनी दी जाएगी

टेक्स्ट मैसेज से पहले ऐसे चेतावनी देता था NDMA

एनडीएमए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘टेक्स्ट मैसेज के जरिए चेतावनी देना, प्रोजेक्ट के पहले चरण का हिस्सा है। दूसरे चरण में टीवी, रेडियो तथा अन्य माध्यमों को लाया जा रहा है जिसे साल के अंत तक लागू किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और संचार के मिश्रण से एनडीएमए का उद्देश्य टेक्स्ट आधारित चेतावनियों की सीमाओं को पार करना है। टेक्स्ट मैसेज से पहले एनडीएमए ‘नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल’ और मोबाइल ऐप ‘सचेत’ के जरिए ऐसी चेतावनियां जारी करता था।

End of Feed