पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त से लागू होगी आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, जानिए डिटेल

पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त से 'आयुष्मान भारत' और 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' लागू होगी। इससे 6 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाने का फैसला किया है। राज्य में 16 अगस्त से केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ और राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ को एक साथ लागू किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 16 अगस्त को पूरे राज्य में 'आयुष्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस फैसले के बाद अब पश्चिम बंगाल के नागरिक भी देश के बाकी हिस्सों की तरह एक समान स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे के तहत आ जाएंगे। सरकार का दावा है कि इस पहल से 1.5 करोड़ परिवारों यानी करीब 6 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

West Bengal healthcare schemes, Ayushman Bharat Bengal implementation, Mukhyamantri Swasthya Bima Yojana, Sharadwat Mukherjee, Ayushman Diwas August 16

पश्चिम बंगाल 16 अगस्त से आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेगा। (तस्वीर-AI)

कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के बिना नहीं रहेगा

स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक केंद्र सरकार के नियमानुसार आयुष्मान भारत की पात्रता शर्तों में फिट नहीं बैठेंगे, उन्हें भी चिंता करने की जरुरत नहीं है। ऐसे सभी लोगों को राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत कवर किया जाएगा। इस योजना के तहत भी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के समान ही प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने के लिए नागरिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बंगाल का कोई भी निवासी सरकारी स्वास्थ्य बीमा के सुरक्षा चक्र से बाहर न छूटे।

End of Feed