ATM में ट्रांजैक्शन फेल हुआ तो क्या वह Free Transaction Limit में गिना जाएगा? दूर करें अपना कंफ्यूजन

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप एटीएम से पैसे निकालने गए हों लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गया हो। क्या आपके जेहन में भी यही सवाल आया कि यह फेल्ड ट्रांजैक्शन फ्री लिमिट में गिना जाएगा या नहीं?

ATM Failed Transaction Rules: ATM से पैसे निकालते समय कई बार ऐसा होता है कि ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो पाता। कभी मशीन में तकनीकी खराबी होती है, कभी कैश उपलब्ध नहीं होता और कई बार नेटवर्क या बैंक के सिस्टम में समस्या के कारण ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। ऐसे में ग्राहकों के मन में एक सवाल जरूर आता है। सवाल यही कि क्या असफल ATM ट्रांजैक्शन भी महीने की Free ATM Transaction Limit में गिना जाता है?

ATM

ATM में ट्रांजैक्शन फेल हुआ तो क्या Free Transaction Limit में गिना जाएगा? (Photo: iStock)

नहीं लगेगा कोई चार्ज

दरअसल, हर फेल ATM ट्रांजैक्शन को वैलिड ATM ट्रांजैक्शन नहीं माना जाता। यानी अगर ट्रांजैक्शन बैंक या सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ी तकनीकी वजहों से फेल हुआ है, तो उसे ग्राहक की Free ATM Transaction Limit में नहीं गिना जाना चाहिए और उस पर कोई चार्ज भी नहीं लगाया जाना चाहिए।

End of Feed