Apartment Sales: 2023 में सात शहरों में अपार्टमेंट की बिक्री हो सकती है जोरदार, बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड

Apartment Sales: यह आंकड़ा 2008 के बाद से सबसे अधिक होगा। सात प्रमुख शहरों- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में पिछले साल 2,15,621 अपार्टमेंट बेचे गए थे। हाल के वर्षों में रियल एस्टेट उद्योग में व्यापक परिवर्तन आया है।

Apartment Sales: देश के सात प्रमुख शहरों में अपार्टमेंट की बिक्री बेहतर मांग के कारण 2023 में 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.6 लाख यूनिट पर पहुंचने की संभावना है। रियल एस्टेट परामर्शक कंपनी जेएलएल इंडिया के गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। यह आंकड़ा 2008 के बाद से सबसे अधिक होगा। सात प्रमुख शहरों- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में पिछले साल 2,15,621 अपार्टमेंट बेचे गए थे।

APARTMENT

2023 में बिक्री का आंकड़ा

जेएलएल इंडिया ने कहा कि 2023 के पहले नौ महीनों में अपार्टमेंट की बिक्री 1,96,227 इकाई रही है, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 1,61,575 यूनिट थी। इस रिपोर्ट में सिर्फ अपार्टमेंट का आंकड़ा है। मुंबई में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और नवी मुंबई को शामिल किया गया है। कंपनी ने भारी मांग के बीच अगले साल आवासीय बिक्री के ‘2,90,000 से 3,00,000 इकाई के बीच रहने की उम्मीद’ जताई है।

End of Feed