नेटफ्लिक्स समेत इन ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री में ले सकते हैं मजा, 699 रुपए के रिचार्ज में ऑफर दे रही है ये कंपनी

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 15, 2022, 10:21 AM IST

Airtel Xstreme Plans for OTT subscription: टेलिकॉम ऑपरेटर अपने उपभोक्ताओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। एयरटेल एक्स्ट्रीम के ऐसे ही कुछ सस्ते प्लान के जरिए जानिए, जिसके जरिए आप मुफ्त में या बेहद कम कीमत में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरटेल एक्स्ट्रीम दे रहा है सस्ते दामों में ओटीटी सब्सक्रिप्शन।
  • नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म।
  • एयरटेल एक्स्ट्रीम के इस ऑफर की शुरुआती कीमत 699 रुपए है।

Airtel Xstreme fiber Plans for OTT subscription: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की डिमांड इन दिनों सबसे अधिक है। कई टेलिकॉम कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। एयरटेल एक्सट्रीम भी ऐसा ही प्लान ऑफर कर रहा है। इसके जरिए आप बेहद सस्ते दाम में नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म की सर्विस बेहद कम दाम में हासिल कर सकते हैं।

Airtel-xstreme-offers

Airtel xstreme

Airtel Xstream Fiber दो ब्रॉडब्रैंड प्लान का ऑफर दे रहा है। पहले प्लान की कीमत 1498 रुपए है। इस प्लान में इंटरनेट की स्पीड 300 Mbps है। इसमें आपको नेटफ्लिक्स बेसिक, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम के अलावा फास्टैग, विंक म्यूजिक प्रीमियम जैसी सुविधाएं देता है। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में यदि आपको हाई स्पीड इंटरनेट और फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आप इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed