एयर इंडिया का जबरदस्त ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा लंदन और पेरिस का टिकट

​यह सेल एयर इंडिया की वेबसाइट, आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनल्स पर उपलब्ध है। यात्री 15 दिसंबर 2023 तक की यात्रा के लिए 14 अक्टूबर तक स्पेशल फेयर वाली फ्लाइट्स की बुकिंग कर सकते हैं। एयर इंडिया 23 अक्टूबर 2023 से कोलकाता और बैंकॉक के बीच एक नॉन-स्टॉप फ्लाइट सर्विस शुरू करेगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने भारत से यूनाइटेड किंगडम (UK) सहित यूरोप के पांच शहरों के लिए चुनिंदा रूट्स पर यात्रियों के लिए शानदार ऑफर पेश किए हैं। एक ऑफिशियल बयान में कंपनी ने कहा कि सेल कोपेनहेगन (Denmark), लंदन हीथ्रो (UK), मिलान (इटली), पेरिस (फ्रांस), और वियना (ऑस्ट्रिया) के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स की टिकट की शुरुआत 40,000 रुपये (राउंड ट्रिप) और 25,000 (एकतरफ) रुपये से हो रही है। बयान में कहा गया है कि यात्री 15 दिसंबर 2023 तक की यात्रा के लिए 14 अक्टूबर तक स्पेशल फेयर वाली फ्लाइट्स की बुकिंग कर सकते हैं।

Air India, Air India Offer, Air India Fare Europe, एयर इंडिया,

पहले आओ पहले पाओ ऑफर

यह सेल एयर इंडिया की वेबसाइट, आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनल्स पर उपलब्ध है। एयरलाइन ने कहा कि बिक्री के लिए उपलब्ध सीटें सीमित हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं। मौजूदा समय में एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से यूरोप की इन पांच शहरों के लिए हर सप्ताह 48 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

End of Feed