HDFC के बाद Yes Bank ने भी दिया ग्राहकों को झटका, अब घट जाएगी कमाई!

हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी कुछ चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर में कटौती की है। इंडसइंड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अक्टूबर 2023 में अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने इस बार भी रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम वाली कुछ चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (BPS) की कटौती की है। यस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ब्याज दरों में हुए ताजा बदलाव के बाद बैंक सात दिनों से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.75 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

SBI, HDFC, FD Rates, Yes Bank, यस बैंक, फिक्स्ड डिपॉजिट,

25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

एक साल और 18 महीने से कम और 18 महीने से लेकर 36 महीने तक में मैच्योर होने वाली एफडी स्कीम पर बैंक पहले की तुलना में 25 बेसिस प्वाइंट काम ब्याज प्रदान करेगा। यस बैंक अब एक साल से 18 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर 7.25 फीसदी और 18 महीने से 36 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज देगा।

End of Feed