भीषण गर्मी में नहीं साथ छोड़ेंगे AC, कूलर और फ्रिज; बस अपनाएं ये आसान मेंटेनेंस टिप्स

गर्मी में कूलर, AC फ्रिज की मेंटेनेंस बड़ी चुनौती रहती है, इन आसान टिप्स को अपनाकर आप न केवल गर्मी से राहत पा सकते हैं, बल्कि अचानक होने वाले रिपेयरिंग के खर्चे और भारी-भरकम बिजली बिल से भी बच सकते हैं।

भारत में गर्मी का पारा 45 डिग्री के पार जाना अब आम बात हो गई है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC), कूलर और फ्रिज हमारे जीवन का जरुरी हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन लगातार और भारी इस्तेमाल के कारण इन उपकरणों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे इनके खराब होने का डर रहता है और बिजली का बिल भी आसमान छूने लगता है। अक्सर हम इन मशीनों का उपयोग तो करते हैं, लेकिन इनके मेंटेनेंस को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस भीषण गर्मी में आपके ये 'कूलिंग पार्टनर' आपका साथ न छोड़ें और बिजली का बिल भी सीमित रहे, तो कुछ आसान मेंटेनेंस टिप्स को अपनाना बेहद जरूरी है।

AC, cooler

AC की कूलिंग बढ़ाने के स्मार्ट तरीके

एसी गर्मी में सबसे ज्यादा बिजली खपत करने वाला उपकरण है। इसकी एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी काम है इसके 'एयर फिल्टर' की नियमित सफाई। फिल्टर में जमी धूल हवा के प्रवाह को रोकती है, जिससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और कूलिंग कम हो जाती है। हर 15 दिन में फिल्टर को निकालकर सादे पानी से साफ करें। इसके अलावा, एसी को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर चलाएं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तापमान शरीर के लिए आरामदायक है और बिजली बचाने में सबसे कारगर है। साथ ही, कमरे की खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखें और संभव हो तो भारी पर्दों का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आ सके।

End of Feed