Aadhaar Paperless Offline e-KYC: बिना आधार नंबर बताए ही हो जाएगी KYC, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

Aadhaar Paperless Offline e-KYC: ​आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी से आपका आधार नंबर सभी को नहीं दिखाई देगा। आप बिना आधार नंबर बताए भी अपनी केवाईसी का काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके लिए पेपरलेस आधार e-KYC की सुविधा है। इससे आप अपने आधार नंबर को सुरक्षित रख पाएंगे।

Aadhaar Paperless Offline e-KYC: जब भी आप नो योर कस्टमर (KYC) कराने जाते हैं, तो आपको आधार कॉर्ड की कॉपी जमा करनी पड़ती है। ऐसे में आपका आधार नंबर भी सभी को पता चल जाता है। कई बार आपका आधार नंबर साइबर फ्रॉड करने वालों के हाथ भी लग जाता है। इससे आप वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए आधार जारी करने वाली संस्था UADAI ने सभी को अपना आधार नंबर हर किसी के साथ शेयर नहीं करने की सलाह दी है। आप बिना आधार नंबर बताए भी अपनी केवाईसी आसानी से करा सकते हैं। इसके लिए पेपरलेस आधार e-KYC की सुविधा है।

Aadhaar Paperless e-KYC

जिप फॉर्मेंट में डाउनलोड

आप KYC XML फाइल को जिप फॉर्मेंट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इस फाइल को उन एजेंसियों को दे सकते हैं जो आपकी KYC वेरिफाई करना चाहते हैं। UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, आपकी केवाईसी डिटेल एक XML फाइल में डाल दी जाती है, जिस पर डिजिटल रूप से UIDAI के साइन होते हैं। इसे सिर्फ मशीन के जरिए ही पढ़ा जा सकता है। इस तरह आप बिना नंबर बताए ही आधार के जरिए अपनी केवाईसी को आसानी से पूरा कर सकते हैं। एजेंसी इसकी प्रामाणिकता को सत्यापित कर सकती है और किसी भी छेड़छाड़ का पता लगा सकती है।

End of Feed