बड़ा खुलासा: हो गई मौत तब भी काम करता है आधार,बंद करने का नहीं है कोई तरीका

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 9, 2023, 02:10 PM IST

Aadhaar deactivate: आधार कार्ड सरकारी योजनाओं के लाभ लेने सहित खुद की पहचान के लिए काफी जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में सरकार मृतक व्यक्तियों के आधार को बंद करने पर विचार कर रही है।

Aadhaar deactivate: आधार कार्ड सरकारी योजनाओं के लाभ लेने सहित खुद की पहचान के लिए काफी जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में सरकार मृतक व्यक्तियों के आधार को बंद करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसे करने के लिए अभी वर्तमान में सरकार के पास कोई सिस्टम या तरीका मौजूद नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि, वर्तमान में, राज्य सरकारों द्वारा नियुक्त रजिस्ट्रारों से मृतक व्यक्तियों का आधार प्राप्त करने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए कोई तंत्र नहीं है।" हालाँकि, भारत के महारजिस्ट्रार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के मसौदा संशोधन पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से सुझाव मांगे थे। ताकि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते समय ही किसी मृत व्यक्ति के आधार को बंद किया जा सके। जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत राज्यों द्वारा नियुक्त रजिस्ट्रार अपने-अपने स्थानीय क्षेत्रों में जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करते हैं।

Aadhaar deactivate

मौत होने के बाद आधार कार्ड बंद नहीं होता।

नहीं होगा आधार कार्ड का जनगणना में इस्तेमाल

End of Feed