Free Netflix, Amazon Prime, Disney+Hotstar Subscription: भारत में जिस दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) की शुरुआत हुई है, उस दिन से लेकर आज तक इसकी लोकप्रियता में लगातार जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता का ही असर है कि आज मार्केट में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जी 5 जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इतना ही नहीं, कॉम्पिटीशन के बावजूद पॉपुलैरिटी के दम पर ही इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के चार्जेस आसमान छू रहे हैं।
फ्री में मिलेगा नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन नॉर्मल हैं, जिन्हें आसानी से लिया जा सकता है लेकिन नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेने में कई बार सोचने की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के दीवाने हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें नेटफ्लिक्स ही नहीं बल्कि अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा।
एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है ऑफर
देश का दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लेकर आई है। इस प्लान की कीमत 1199 रुपये है। एयरटेल पोस्टपेड के 1199 रुपये वाले इस प्लान में आपको एक महीने वाला बेसिक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, 6 महीने वाला एमेजन प्राइम मेंबरशिप और 1 साल वाला डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।
अलग से पैसे देकर अपग्रेड करा सकते हैं नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन
इतना ही नहीं, एयरटेल के इस प्लान के तहत आप 300 रुपये प्रति महीना देकर अपने बेसिक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड में भी अपग्रेड करा सकते हैं। इसके अलावा, आप 450 रुपये प्रति महीना देकर नेटफ्लिक्स प्रीमियम का मजा भी उठा सकते हैं। बताते चलें कि एयरटेल के 1199 रुपये वाले इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स, रोज के 100 एसएमएस, 240 जीबी मंथली डाटा भी मिलेगा।
