डिजिटल इंडिया की बड़ी कामयाबी, आधार ऑथेंटिकेशन ने पार किया 150 अरब ट्रांजेक्शन का आंकड़ा

Aadhaar authentication: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन की संचयी संख्या 2,393 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने कहा कि यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और व्यापक आधार इकोसिस्टम की यात्रा में एक मील का पत्थर है।

Aadhaar authentication: केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन की कुल संख्या 150 बिलियन (15,011.82 करोड़) के आंकड़े को पार कर गई है, जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अलावा, अप्रैल के दौरान किए गए ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन 37.3 करोड़ रहे, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन से 39.7 प्रतिशत अधिक है।

Aadhaar Card

Aadhaar Card

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन की संचयी संख्या 2,393 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने कहा कि यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और व्यापक आधार इकोसिस्टम की यात्रा में एक मील का पत्थर है। आधार-आधारित प्रमाणीकरण जीवन को आसान बनाने, प्रभावी कल्याण वितरण और सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्वैच्छिक रूप से लाभ उठाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

End of Feed