आज से देश में दौड़ेंगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 18 जनवरी को देश को पांच नई Amrit Bharat Express ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। Amrit Bharat Express में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली बर्थ, मॉड्यूलर टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 18 जनवरी को देश को पांच नई Amrit Bharat Express ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। ये सभी ट्रेनें आधुनिक LHB रेक पर आधारित हैं और इनमें एडवांस्ड पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर रफ्तार, स्मूद संचालन और यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा। यह नॉन-एसी ट्रेनें आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस हैं।

Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Express/Photo-X/RailMinIndia

Amrit Bharat Express की खास सुविधाएं

Amrit Bharat Express में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली बर्थ, मॉड्यूलर टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

End of Feed