जानें किस पराठे पर लगता है 18 प्रतिशत की GST और रोटी को क्यों है छूट, तर्क हैं अजब-गजब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 08:56 PM IST

गुजरात अपीलेट अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग के एक आदेश में कहा गया है कि पैक्ड फ्रोजन पराठा 'रोटी या चपाती' नहीं है क्योंकि इसे खाने से पहले पकाने की आवश्यकता होती है। साथ ही गेहूं के आटे के प्रयोग के बाद भी इसमें अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।

इन दिनों पराठों पर जीएसटी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। राजनीतिक दल सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहे हैं और लोग भी इस मुद्दे पर सरकार से खफा दिख रहे हैं। इस विवाद में दिल्ली के सीएम केजरीवाल तक एंट्री मार चुके हैं और बीजेपी को कोस चुके हैं।

paratha gst

किस पराठे पर लगता है जीएसटी (फोटो- Pixabay)

क्या है मामला

जीएसटी को मोदी सरकार ने बड़े उत्साह से और ऐतिहासिक बताकर लागू किया था, लेकिन तब से यह विवादों में रहा है। कभी ज्यादा दर को लेकर तो कभी जरूरी सामानों पर जीएसटी स्लैब को लेकर। अब गुजरात के अग्रिम निर्णय अपीलीय प्राधिकरण (एएएआर) ने एक आदेश में कहा है कि पराठे बनाने में बेशक गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता हो लेकिन यह सामान्य रोटी की तरह नहीं है। यह पांच प्रतिशत माल एवं सेवा कर (GST) वाले उत्पादों की श्रेणी में नहीं आता। इसपर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

End of Feed