ICICI बैंक ने ब्लॉक किए 17000 क्रेडिट कार्ड, आखिर क्या थी वजह

ICICI Bank Credit Card: बैंक के नए ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड का नंबर कुछ पुराने ग्राहकों के कार्ड के साथ गलती से जुड़ गए थे। लगभग 17,000 क्रेडिट कार्ड के डिटेल्स गलत यूजर्स से जुड़ने का मामला सामने आने के बाद कॉर्ड्स को ब्लॉक किया गया है।

ICICI Bank Credit Card: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने 17,000 क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। बैंक ने कहा कि हाल ही में जारी किए गए लगभग 17,000 क्रेडिट कार्ड के डिटेल्स गलत यूजर्स से जुड़ने का मामला सामने आने के बाद कॉर्ड्स को ब्लॉक किया गया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने कहा कि इस मामले में किसी भी कार्ड के किसी दुरूपयोग की सूचना नहीं है। लेकिन उसने कहा कि ग्राहक को किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान होने पर वह उसका मुआवजा देने को तैयार है।

ICICI Bank credit cards

दिखने लगे थे कार्डधारकों के डिटेल्स

एक सूत्र ने कहा कि बैंक के नए ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड का नंबर कुछ पुराने ग्राहकों के कार्ड के साथ गलती से जुड़ गए थे। इस गड़बड़ी की वजह से बैंक के मोबाइल ऐप पर चुनिंदा पुराने ग्राहकों को नए कार्डधारकों के डिटेल्स दिखने लगे थे। सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से ही बैंक की इस गलती को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि अब इसे सुधार लिया गया है। गलत ‘मैपिंग’ के कारण बैंक का पुराना उपयोगकर्ता नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक के बारे में पूरी जानकारी को देख पा रहा था।

End of Feed