Video: हथिनी और उसके बच्चे ने थाने पर बोला धावा, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 12:02 PM IST

वायरल वीडियो केरल का है। रिपोर्ट के अनुसार, परम्बिकुलम पुलिस स्टेशन में एक विशालकाय हाथी (Elephant Viral Video) और उसका बच्चा आ धमका। इसके बाद दोनों लोहे के ग्रिल गेट को धक्का देने की कोशिश करते हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे आज गेट तोड़कर ही रहेंगे।

 Video: हथिनी और उसके बच्चे ने थाने पर बोला धावा, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Photo Credit: Twitter

Elephant Viral Video: देश के कुछ हिस्सों में हाथियों की बड़ी आबादी है। आमतौर पर हाथी बिना वजह किसी को परेशान नहीं करते। लेकिन, कई बार वो आम लोगों के लिए परेशानी भी पैदा करते हैं। कई बार तो इस तरह तांडव मचाते हैं, जिससे भारी नुकसान होता है। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें हाथी और उसके बच्चे ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर दिया गया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखकर लोग काफी हैरान हैं।  

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो केरल का है। रिपोर्ट के अनुसार, परम्बिकुलम पुलिस स्टेशन में एक विशालकाय हाथी (Elephant Viral Video) और उसका बच्चा आ धमका। इसके बाद दोनों लोहे के ग्रिल गेट को धक्का देने की कोशिश करते हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे आज गेट तोड़कर ही रहेंगे। हालांकि, इस वीडियो को काफी रोचक बनाया गया है। पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का सीन हो। क्योंकि, वीडियो में  लोकप्रिय मलयालम फिल्मों के संवादों और संगीत को भी जोड़ दिया गया है। 

हाथी और उसके बच्चे ने काटा बवाल

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर केरल पुलिस ने शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मलयालम में कैप्शन भी लिखा गया है। चौंकाने वाला यह वीडियो अब वायरल हो चुका है। हजारों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। कुछ लोगों यह वीडियो जहां मजेदार लग रहा है। वहीं, कुछ लोगों को हैरानी भी हो रही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!