Worst Tourist Destinations: दुनिया के सबसे खराब पर्यटन स्थल, जहां जाने से चाहिए बचना

Worst Tourist Destinations: इस आर्टिकल में यात्रा के दौरान कुछ सबसे निराशाजनक जगहों के बारे में बताया गया हैं जहां की यात्रा करने से पहले आपको एक बार जरूर सोचना चाहिए। जानना चाहते हैं कि ऐसी कौन सी जगहें हैं जहां जाकर आपको तमाम तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है तो ये लेख आपके लिए ही है।

Worst Tourist Destinations: यात्रा के दौरान पर्यटक हमेशा से ही किसी नई और रोमांच भरी हुई जगह की तलाश में रहते हैं लेकिन आप हर छुट्टी मनाने की जगह के 10 में से 10 होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। दुनिया में कुछ सबसे निराशाजनक जगहें हैं, जहां आपको जाने से बचना चाहिए। डेली मेल ने विश्व के टॉप 100 सर्वाधिक भ्रमण किए जाने वाले शहरों के 97,000 से अधिक गूगल विजिटर रिव्यू के आधार पर इन जगहों का चुनाव किया है।

14.2% निगेटिव रिव्यू के साथ कैनकन, मेक्सिको इस लिस्ट में टॉप पर है। कैनकन, मेक्सिको की यात्रा के दौरान कई यात्रियों को महंगाई और प्रामाणिकता की कमी के बारे में तकलीफों का सामना करते हुए देखा गया है। इसके बाद एंटाल्या, तुर्की का नंबर आता है जहां जाने से पहले आपको दिल मजबूत करना होगा।

End of Feed