PM Modi Statue: लवासा में बनेगी पीएम मोदी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा!, ऊंचाई स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से ज्यादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 10:45 AM IST

World's Tallest Statue of PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी प्रतिमा लवासा में बनने जा रही है जोकि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इसकी ऊंचाई गुजरात में बने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी ज्यादा होगी।

World's Tallest Statue of PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी प्रतिमा लवासा में बनने जा रही है जोकि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 190 से 200 मीटर के बीच होगी और यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इस साल 31 दिसंबर 2023 से पहले पीएम मोदी की इस प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा और लवासा आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। अनावरण के अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि, इजराइल, जर्मनी, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब दूतावास के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस प्रतिमा को बनाने का जिम्मा डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज (DPGC) को मिला है।

World's Tallest Statue of PM Modi

World's Tallest Statue of PM Modi

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से ज्यादा होगी ऊंचाई

हमारे सहयोगी नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के प्रमुख अजय हरिनाथ सिंह के मुताबिक भारत, लवासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भव्य प्रतिमा का गवाह बनने के लिए तैयार है। अभी तक गुजरात में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का दर्जा मिला है। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है, जिसकी लम्बाई 182 मीटर (597 फीट) है।

End of Feed