दिल्ली में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, नोट कर लें कब होगी ग्रैंड ओपनिंग, ये चीजें रहेंगी खास

दिल्ली में बहुत ही जल्द दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ओपन होने वाला है। इस संग्रहालय में आठ थीम वाले जोन में लगभग 30 गैलरी होंगी, जो देश की सांस्कृतिक, राजनीतिक, कलात्मक विरासत के बारे में बताएंगी। अगर आप दिल्ली को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस म्यूजियम की ओपनिंग डेट नोट कर लें और जान लें इसकी खासियत क्या है।

World's Largest Museum in Delhi

नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक परियोजना चल रही है, जो न केवल भारत के सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेगी, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान भी देगी। 'युगे युगेन भारत संग्रहालय' जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय के रूप में स्थापित होगा, जिसका क्षेत्रफल 1.55 लाख वर्ग मीटर होगा। इस संग्रहालय में कुल 950 कमरे होंगे और यह भारतीय सभ्यता के विकास को दर्शाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर आधुनिक भारत तक का सफर शामिल होगा।

संग्रहालय का स्थान

युगे युगेन भारत संग्रहालय का निर्माण नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में किया जाएगा। इन भवनों का निर्माण 1930 के दशक में हुआ था। वर्तमान में, साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय स्थित हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में वित्त और गृह मंत्रालय हैं। 2021 में, सरकार ने इन भवनों को संग्रहालय में परिवर्तित करने की योजना की घोषणा की थी।

End of Feed