Within 100 Kms Udaipur: राजस्थान के समृद्ध शहर उदयपुर को 'झीलों का शहर' के नाम से जाना जाता है। अगर आप उदयपुर में रहते हों या फिर उदयपुर घूमने जाने का प्लान कर रहे हों तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे उदयपुर के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जहां आप कम टाइम में पहुंचकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह के बारे में डिटेल में जानने के बाद आप भी परिवार के साथ या फिर अकेल इस जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
Within 100 Kms Udaipur
कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य: भारत के राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। उदयपुर से कुंभलगढ़ की दूरी तकरीबन 95 से 100 किलोमीटर के बीच है। कुंभलगढ़ किले के पास स्थित होने के कारण इसका नाम कुंभलगढ़ पड़ा जो विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का घर है। लगभग 578 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करते हुए ये बेहद ही शानदार और खूबसूरत जगह है।
वन्यजीव और जैव विविधता: विभिन्न प्रकार के वन्यजीव जैसे हिरण, तेंदुआ, जंगली बकरी, भालू, सांभर, चीता, लोमड़ी और सांप यहां पाए जाते हैं। इसके अलावा विविध पक्षी प्रजातियां जिसमें गिद्ध, बाज, और अन्य रंग-बिरंगे पक्षी शामिल हैं वो भी यहां आपको मिल जाएंगे।
प्राकृतिक सौंदर्य: खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण ये जगह जन्नत से कम नहीं है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां, झरने और प्राकृतिक जलाशय यहां आपको सबका दीदार हो जाएगा। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही शांति की तलाश करने वालों के लिए ये जगह बेस्ट है।
पर्यटन और एडवेंचर एक्टिविटी: जंगल के भीतर के रास्तों पर चलने का आनंद लेने के साथ ही यहां पर आप जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो फिर ट्रैकिंग के लिए भी ये जगह उपयुक्त है जो आपको जंगलों और वन्यजीवों के पास जाने का मौका देती है।
