Places to Visit near Ranchi Within 100 Kms: अगर आप रांची में रहते हैं और वीकेंड पर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां जाकर आप 2 पल शांति से बिता सकें तो ये लेख आपके लिए एकदम सटीक जानकारी है। रांची के आसपास घूमने के लिए कहा जाएं? रांची के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी है? Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको सीधे और सरल शब्दों में इन सवालों का जवाब देंगे। गौर करने वाली बात ये है कि इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको 1 घंटे का ही ट्रैवल टाइम लगेगा।
Dassam Falls
दसम फॉल्स: दसम फॉल्स की रांची से दूरी महज 40 किलोमीटर है जो टाटी देवी नामक स्थान के पास स्थित है। यहां आप 1 घंटे से भी कम के टाइम में पहुंच सकते हैं। रांची जिले में स्थित ये एक प्रमुख जलप्रपात है जो कई अच्छे कारणों से लोकप्रिय हो रहा है। सुहावने दृश्य और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप यहां पर घूमने जाते हैं तो ना केवल जलप्रपात के दृश्य का आनंद ले सकते हैं बल्कि आसपास के हरे-भरे जंगलों और शांत वातावरण में भी 2 पल शांति का बिता सकते हैं।
प्रमुख आकर्षण: प्राकृतिक सुंदरता, पिकनिक स्पॉट और आसपास का परिवेश यहां का प्रमुख आकर्षण है। यहां के मनमोहक दृश्य इस जगह को फोटोग्राफी के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यहां का शांत और नीरव वातावरण पर्यटकों को मानसिक शांति देता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी ये एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है।
कैसे पहुंचे: रांची से दसम फॉल्स तक बस या टैक्सी से बड़े ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। रांची रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट इसके निकटतम हवाईअड्डा है।
