Within 100 Kms Panvel: पनवेल के बेहद पास मौजूद है जन्नत जैसी जगह, छत्रपति शिवाजी से है कनेक्शन

Maharashtra Tourist Places: घुमक्कड़ लोगों को हमेशा से ही किसी ऐसी जगह की तलाश घूमने के लिए होती है जहां घूमने के साथ ही उन्हें एडवेंचर करने को भी मिल जाए। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे एक ऐसी प्राचीन जगह के बारे में जहां आप पनवेल से कम टाइम में पहुंचकर जमकर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Within 100 Kms Panvel: महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित शहर पनवेल टूरिस्ट की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। मुंबई से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर दूर-दराज से लोग घूमने के लिए आते हैं। पनवेल घूमने के लिए आदर्श स्थान है ऐसे में अगर आप पनवेल घूमने गए हों तो इसके बेहद पास एक ऐसी प्राचीन जगह है जहां टाइम निकालकर आपको जरूर जाना चाहिए। भारत में कई प्राचीन और अनोखे किले मौजूद हैं लेकिन, आज हम आपको जिस किले के बारे में बताने जा रहे हैं वहां का इतिहास अपने आम में समृद्ध और अनूठा है।

हम बात कर रहे हैं कलावंतिन दुर्ग की जिसे प्रबलगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है। 2300 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी पर बना ये किला महाराष्ट्र के माथेरान और पनवेल के बीच में स्थित है। पनवेल से इसकी दूरी तकरीबन 17 किलोमीटर है सड़क मार्ग से NH 48 होते हुए आप 1 घंटे से भी कम का ट्रैवल करके यहां पहुंच सकते हैं।

End of Feed