Within 100 kms Bodh Gaya: भगवान बुद्ध को बेहद पसंद थी ये जगह, गिद्ध शिखर के नाम से जाता है जाना

Tourist Places Bodh Gaya: बोध गया के पास अगर आप घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां जाकर एडवेंचर के साथ ही आप आध्यत्मिकता के भी करीब आ सकें तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। बोध गया के पास एक ऐसी प्यारी सी जगह मौजूद है जहां आप कम टाइम में पहुंचकर एन्जॉय कर सकते हैं।

Within 100 kms Bodh Gaya: बिहार राज्य में स्थित बोध गया (Bodh Gaya) के पास मौजूद एक ऐसी प्यारी सी जगह है जो भगवान बुद्ध को भी बेहद पसंद दी। Within 100 kms की इस सीरीज में हम आपको उसी जगह के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप गया से 2 घंटे से भी कम का ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।

ग्रिडकुटा हिल: ग्रिडकुटा हिल भारत के बिहार के राजगीर में स्थित एक प्राचीन स्थल है। ग्रिडकुटा हिल की गया से दूरी तकरीबन 58 किलोमीटर है। इसे गिद्ध शिखर के नाम से भी जाना जाता है। ग्रिडकुटा का नाम इसकी गिद्ध की चोंच से समानता के कारण पड़ा है। यह पहाड़ी राजगीर पहाड़ियों का हिस्सा है, जो हरियाली से घिरी हुई है और क्षेत्र का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है।

End of Feed