कम खर्च में लें सर्दियों का आनंद, भीड़ के बिना मिलेगा पहाड़ी हिल स्टेशन का मजा

नैनीताल, शिमला, मनाली तो बहुत घूम लिए इस बार आप कमज्ञात लेकिन शांत जगहों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों की यात्रा ना केवल आपको सुकून देगी बल्कि इसके माध्यम से आप खुदको प्रकृति के करीब महसूस कर पाएंगे। शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर इन जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Budget Hill Stations: साफ हवा, पहाड़ों की खूबसूरती और शांति के लिए अगर आप किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। नैनीताल, शिमला, मनाली तो बहुत घूम लिए इस बार आप नवंबर में इन 5 यूनीक जगहों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। कम भीड़भाड़ वाली ये ट्रैवल डेस्टिनेशन आपको खुदको प्रकृति से जोड़ने का मौका देती हैं। सोलो ट्रिप पर या फिर किसी खास के साथ आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।

budget hill stations

budget hill stations

भीमताल (उत्तराखंड): नैनीताल तो बहुत घूम लिए। इस बार नैनीताल को टक्कर देती हुए बेहद खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन भीमताल जाने का प्लान करें। इसे झीलों का शहर भी कहते हैं। भीमताल झील, बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर, हिडन हिल्स यहां घूमने के लिए कुछ शानदार जगहे हैं।

End of Feed