Himalayan National Parks: एक ऐसी जगह जहां प्रकृति, रोमांच और शांति एक साथ मिलते हैं वहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सिंगलिला नेशनल पार्क की जो सिर्फ एक नेशनल पार्क नहीं बल्कि भीड़-भाड़ से दूर, हिमालय की गोद में बसी स्वर्गीय लोकेशन है। साफ आसमान और पर्वत श्रृंखलाओं का अद्भुत दृश्य यात्रा के दौरान आप देख सकते हैं। सिंगलिला नेशनल पार्क में क्या खास है उसे यहां डिटेल में बताया गया है।
Singalila National Park (photo-canva)
ट्रेकिंग का स्वर्ग: ट्रेकिंग और एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। इस पार्क से होकर सैंडकफू ट्रेक और फालुट का रास्ता निकलता है। सैंडकफू से आपको माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू का दृश्य दिखता है।
यहां पाए जाने वाले प्रमुख वन्यजीव: हिमालयी काला भालू, क्लाउडेड लेपर्ड, सीरो, बघेरा (Leopard), जंगली बिल्ली, याक यहां पाए जाने वाले प्रमुख वन्यजीव हैं। पक्षियों में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी ये जगह जन्नत से कम नहीं है यहां आप ब्लड फीजेंट, सत्यम तीतर, और हिमालयन मोनाल के दीदार कर सकते हैं।
प्रकृति का सौंदर्य: प्रकृति का अनूठा सौंदर्य आपको यहां यात्रा के दौरान देखने को मिलेगा। जैव विविधता से भरपूर इस नेशनल पार्क में ओक, बर्च, बांस और अल्पाइन पेड़, दुर्लभ जड़ी-बूटियां, ऑर्किड और रोडोडेंड्रॉन के फूल देखने को मिल जाएंगे।
कैसे पहुंचें और यात्रा का बेस्ट टाइम: दार्जिलिंग (लगभग 30–40 किमी) इसके निकटतम शहर है। न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। बागडोगरा (Bagdogra Airport) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। अक्टूबर से नवंबर के बीच यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है।
