झटकों की फैक्ट्री है बस की लास्ट सीट, भूलकर भी ना करें बुक, जानें बड़ी वजह

Bus Travel Safety Tips: अगर आप बस से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टिप्स जरूर काम आएंगे। सफर के दौरान कहीं कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए कौन-सी सीट बुक कर रहे हैं ये जानना बहुत जरूरी है। अगर गलती से भी आपने बस की लास्ट सीट बुक कर ली है, तो सफर में आपके साथ क्या-क्या हो सकता है, ये जरूर जान लें—वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

Bus Travel Tips: ट्रेन में वेटिंग और फ्लाइट के महंगे किराए से परेशान होकर ज्यादातर लोग सड़क से सफर करना पसंद करते हैं। कम पैसे में आरामदायक और मजेदार सफर चाहिए तो बस से यात्रा एक अच्छा विकल्प बन जाती है। बस में आप मनचाहे तरीके से सो सकते हैं, फिल्म देख सकते हैं और मजे से सफर कर सकते हैं—कम से कम मैंने भी यही सोचा था!

bus travel tips

bus travel tips

दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए मैंने भी बस का ऑप्शन चुना। टिकट बुक करते समय नजर पड़ी सबसे आखिरी सीट पर—किराया बाकी सीटों से काफी कम। बस, यहीं दिमाग में बचत वाला कीड़ा जाग गया और मैंने वही सीट बुक कर ली।

End of Feed