Water Taxi Service Mumbai: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबईकरों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुंबई से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी केवल 17 मिनट में पूरी की जा सकेगी इसके लिए नई जल टैक्सी सेवा की घोषणा कर दी गई है। ठाणे में एक चुनावी रैली के दौरान इस बात की जानकारी दी गई है। इससे भीड़ के साथ ही प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
Water Taxi Service
गेम-चेंजर साबित होगा ये स्टेप: सुविधा के लिए नए हवाई अड्डे के पास एक घाट का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, जो शहरी गतिशीलता में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। जल टैक्सी सेवा मुंबई के व्यापक समुद्री मार्गों का उपयोग करेगी, जिससे यात्रियों को शहर और नवी मुंबई के बीच यात्रा करने का एक तेज तरीका मिलेगा।
यात्रा के समय में काफी बचत: जल टैक्सी सेवा मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। मुंबई की विशाल तटरेखा और समुद्री मार्गों के उपयोग के कारण आम तौर पर जहां अभी एक घंटे का समय लगता है वहां केवल 17 मिनट में काम हो जाएगा।
लॉन्च टाइम: जल टैक्सी सेवा का पहला चरण मार्च 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही ये टाइम मैच करता है। यह सेवा शहर के परिवहन नेटवर्क का एक अभिन्न अंग बनने जा रही है।
