कैंची धाम जाने वालों के लिए जरूरी अपडेट, इस वक्त निकलेंगे तो नहीं मिलेगा ट्रैफिक - देखें वीकेंड का पूरा डायवर्जन प्लान

Kainchi Dham Traffic Alert And Diversion Plan: अगर आप इस वीकेंड कैंची धाम, भवाली, भीमताल या नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह ट्रैफिक अपडेट जरूर पढ़ लें।

Kainchi Dham Traffic Alert And Diversion Plan: वीकेंड आते ही कैंची धाम, नैनीताल, भवाली और भीमताल की सड़कों पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ जाता है। खासकर मई-जून के पर्यटन सीजन में हालात ऐसे हो जाते हैं कि कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। पर्यटन सीजन और वीकेंड की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी-काठगोदाम और कैंची धाम क्षेत्र में खास ट्रैफिक और डायवर्जन (Uttarakhand traffic advisory) प्लान लागू किया है। 9 और 10 मई 2026 को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा। कुछ जगहों पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि पर्यटक वाहनों को अलग रूट से भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि अगर लोग तय समय और रूट को ध्यान में रखकर यात्रा करेंगे, तो लंबे जाम से बच सकते हैं और सफर भी आरामदायक रहेगा।

uttarakhand traffic advisory kainchi dham haldwani bhowali bhimtal nainital weekend traffic alert and diversion plan

वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली, भीमताल या नैनीताल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

हल्द्वानी-काठगोदाम में रहेगा सबसे ज्यादा ट्रैफिक

पुलिस के मुताबिक इस वीकेंड हल्द्वानी और काठगोदाम इलाके में सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव देखने को मिल सकता है। इसी वजह से पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोक लगाई गई है। इन वाहनों को एचएमटी, सलड़ी चौकी और अमृतपुर मोड़ की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं मैदानी इलाकों से पहाड़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर और खेड़ा चौकी के पास रोका जाएगा ताकि शहर के अंदर जाम की स्थिति न बने।

End of Feed