Uttarakhand Hill Station: भारत में हिल स्टेशन की भरमार है। इस बार आप मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है उस हिल स्टेशन की यात्रा का प्लान कर सकते हैं जिसकी कहानी अलग और अनूठी है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो मसूरी फेमस है ही इसके साथ ही इसका ऐतिहासिक महत्व भी बेहद प्राचीन है। शायद ही आपको इस बारे में जानकारी हो कि मसूरी को अंग्रेजों ने 1823 में बसाया था।
Uttarakhand hill station
अंग्रेजों ने 1820 में मसूरी में जमीन खरीदी और इसे हिल स्टेशन के रूप में डेवलप किया था। गौर करने वाली बात ये थी कि उन्होंने यहां भारतीय लोगों के प्रवेश पर ही पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। भारतीय लोग मसूरी में प्रवेश ना कर सकें इसके लिए उस वक्त वहां मॉल रोड पर 'इंडियंस एंड डॉग्स नॉट अलाउड' जैसे शब्द लिखे गए थे।
केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, मसूरी झील, लाल टिब्बा, कैमल्स बैक रोड मसूरी के प्रमुख आकर्षण हैं। गर्मियों में मसूरी का मौसम बहुत सुहावना होता है। अप्रैल से जून के बीच आप यहां पर ट्रैवल के लिए जा सकते हैं।
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आप नवंबर से फरवरी माह के बीच यहां जा सकते हैं। अगर आप मसूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मौसम की जानकारी यात्रा मार्ग ठहरने के स्थान के बारे में पहले से ही जान लें। देहरादून इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो मसूरी से लगभग 35 किमी दूर है।
