एडवेंचर टूरिज्म का गढ़ है उत्तराखंड का ये गांव, अबकी बार यहीं का बनाएं घूमने का प्लान

Uttarakhand Adventure Village Tourism: अबकी बार आप एडवेंचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो भीड़ से दूर, रोमांच के पास यात्रा करने के लिए इस अनोखे गांव का चयन कर सकते हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित छोटा सा गांव कौंथीगाड़ देशभर के ट्रैवलर्स को आकर्षित कर रहा है।

Adventure Tourism In Uttarakhand: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों की लिस्ट में उत्तराखंड की यात्रा हमेशा से ही टॉप पर रही है। लेकिन, अगर आप भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशनों से बोर हो चुके हैं तो इस बार टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित कौंथीगाड़ (Kotigaad) का रुख कर सकते हैं। एडवेंचर टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट कौंथीगाड़ गांव की यात्रा के दौरान आपको हर कदम पर प्रकृति के साथ थ्रिलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

क्या-क्या कर सकते हैं यहां: रिवर राफ्टिंग (तेज धाराओं में नाव चलाने का रोमांच), जंगल ट्रेकिंग, कैम्पिंग (तारों भरी रात में चिलआउट करना), रॉक क्लाइम्बिंग और रिपेलिंग, जिपलाइन और फॉक्स फ्लाइंग, बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।

End of Feed